Uncategorized
CG News: मेडिकल कॉलेजों में 125 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती, पद खाली 332

प्रदेश में प्रोफेसर के 117 व एसोसिएट प्रोफेसरों के 196 पद खाली हैं। चूंकि ये प्रमोशन वाले पद हैं इसलिए सीधी भर्ती नहीं की जा सकती। सीनियर प्रोफेसरों को डायरेक्टर प्रोफेसर पद पर प्रमोशन दिया जाएगा। हालांकि प्रमोशन कब होगा, यह तय नहीं है। कॉलेजों से फाइल डीएमई कार्यालय भेजी जा चुकी है। प्रमोशन पीएससी से होगा। अगले साल प्रदेश में 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, गीदम व जशपुर में खोला जाएगा। वहां के लिए सेटअप तय हो गया है, लेकिन भर्ती नहीं की जा रही है। कॉलेज खोलने के बाद दूसरे मेडिकल कॉलेजों से असिस्टेंट प्रोफेसरों व अन्य फैकल्टी की भर्ती की जाएगी। तब फिर से भर्ती की जरूरत पड़ेगी।
15 अगस्त विज्ञापन




