Uncategorized

CG News: फर्जी ID से की अश्लील चैटिंग, नाबालिग से परेशान करने वाला गिरफ्तार | Obscene chatting done with fake ID

15 अगस्त विज्ञापन


यह भी पढ़ें

 

मिठाई खिलाने के बहाने ले कर गया बाहर! फिर जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

CG News: नाबालिग से अश्लीलता करना पड़ा भारी

उसे भय है कि आरोपी के द्वारा उसके साथ कोई अप्रिय घटना, घटित किया जा सकता है। चूंकि मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने से मामले की अतिसंवेदनशीलता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर थाना नारायणपुर में तत्काल बी एन एस की धारा 75, 78, 79, 351 (2) व 11,12 पॉस्को एक्ट एवं 67 आई एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। व पीड़िता से प्राप्त अननॉन मोबाइल नंबर तथा फेसबुक आईडी को ट्रेस करने के लिए पुलिस की टेक्निकल टीम को सौंपा गया।

पुलिस की टेक्निकल टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त मोबाइल नंबर व फेस बुक आईडी को ट्रेस पाया कि उक्त मोबाइल नंबर, थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत आरोपी रोहित मिंज का है, जो कि नैंसी प्रिया के नाम से फेक, फेसबुक आईडी बनाकर, नाबालिग पीड़िता को अश्लील मैसेज व फोन कर प्रताड़ित कर रहा था। जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर, थाना कांसाबेल क्षेत्र आरोपी रोहित मिंज को हिरासत में लिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी रोहित मिंज के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल से उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी व समस्त साइबर टीम, थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक आरएस पैकरा, प्रधान आरक्षक पुरन यादव, नगर सैनिक ओमप्रकाश व वीरेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, पुलिस ने अत्यंत ही प्रोफेशनल तरीके से नाबालिक बालिका को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रताड़ित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस प्रकार के अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!