CG News: फिर एक हाथी सूखे कुएं में गिरा, तीन दिन में दूसरी घटना, निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू | CG News: Again an elephant fell into a dry well, second incident in three days

CG News: हाथी के कुएं में गिरने की यह दूसरी घटना
रायगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथी के सूखे कुएं में गिरने की यह दूसरी घटना इससे पहले घरघोड़ा रेंज के चारमार जंगल के सूखे हाथी शावक कुएं में गिरा गया था। मौके पर वन अमला ने रेस्क्यू कर जेसीबी मशीन की सहायता के कुंए के एक छोर पर खोदाई करते हुए हाथी शावक को बाहर निकालने के लिए रास्ता बनाया। इसके बाद शावक कुंए से बाहर निकला। कुंए से बाहर आने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।
देखिए वीडियो
3 दिन में यह दूसरी घटना
बता दें कि रायगढ़ के जंगलों में अक्सर हाथियों के उत्पात से लेकर नेशनल हाइवे में विचरण करने के कई वीडियो सामने आए हैं। वहीं अब लगातार दूसरी बार हाथी के कुएं में गिरने की घटना हो गई। बताया गया कि क्षेत्र के चारों ओर हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस बीच हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। जिसके चलते 3 दिन में यह दूसरी घटना हो गई। वहीं दूसरी ओर वन अमला ने लोगों को हाथियों से सतर्क रहने की अपील की है।
CG News: सूखे कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, देखें Video
दल से बिछड़ गया था हाथी शावक
घरघोड़ा रेंज के चारमार जंगल में सूखे कुएं में गिरे हाथी शावक को लेकर यह कहा गया कि दो दिन पहले छाल रेंज से 30 हाथियों का दल घरघोड़ा रेंज के चारमार बीट में आया था। आशंका जताई जा रही है कि इस दल में यह शावक शामिल था और दल से बिछड़ गया। इस दौरान वह भटक कर गांव से डेढ किलोमीटर दूर जंगल में बने एक निजी कुंए के पास पहुंचा और उसमें गिर गया। रात भर वह कुंए में ही रहा। सुबह जब लोग कुंए के आसपास पहुंचे तो उसकी चिंघाड़ सुनी। इसके बाद वन विभाग का रेस्क्यू आपरेशन शुरू हुआ।




