Uncategorized
CG News: 170 से ज्यादा बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी

26 बोगस फर्मों (Bogus Firms) से ही 822 करोड़ का ई-वे बिल जनरेट किया गया, जबकि रिटर्न में 106 करोड रुपए का ही टर्नओवर दिखाया गया है। केवल इन फर्मों से ही छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) को 100 करोड़ रुपए के जीएसटी का नुकसान होने का प्रारंभिक आकलन है। यहां से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार राज्य के भीतर और पंजाब (Punjab), असम, मणिपुर (Manipur), ओडिशा में भी पंजीयन लिया गया है। पंजीयन के लिए बोगस दस्तावेज जैसे किरायानामा एवं सहमति पत्र भी तैयार किए जाते थे। इन फर्मों के माध्यम से बोगस सप्लाई बिल और ई-वे बिल जारी किए जा रहे थे।
15 अगस्त विज्ञापन



