Uncategorized

CG Job: PM आवास योजना में 613 पदों पर भर्ती, पात्र-अपात्र की सूची जारी | CG Job: Recruitment for 613 posts in PM Awas Yojana, list of eligible and ineligible

15 अगस्त विज्ञापन


CG Job: 10 जून किया गया निर्धारित

निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति को मान्य नहीं किया जाएगा। पूर्व में उक्त पदों के लिए दावा-आपत्ति आवेदन 6 जून तक मंगाया गया था, जिसमें अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त तिथि में बढ़ोत्तरी करते हुए अब 10 जून निर्धारित किया गया है। दावा-आपत्ति आवेदन का प्रारूप एवं विस्तृत विवरण जिले के वेबसाईट में एवं कार्यालय जिला पंचायत रायगढ़ एवं जनपद पंचायत के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें

CG Job: आबकारी आरक्षक के कई पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन, यह है लास्ट डेट

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अंतर्गत जिले में प्रशिक्षण समन्वयक, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के संविदा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। निर्धारित तक प्रशिक्षण समन्वयक के कुल 328 आवेदन, विकासखण्ड समन्वयक के कुल 176 आवेदन, तकनीकी सहायक के कुल 424 आवेदन एवं डाटा एंट्री आपरेटर के कुल 189 आवेदन प्राप्त हुए।

इसके अतिरिक्त 11 आवेदक के आवेदन एवं लिफाफा में आवेदित विज्ञापित पद का विवरण नहीं है, जिसका विज्ञापन के भर्ती के लिए नियम एवं शर्ते अनुसार निरस्त किया गया है, चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर स्क्रुटनी पश्चात् पात्र-अपात्र की सूची जारी किया गया है। दावा-आपत्ति निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे। पात्र-अपात्र के संबंध में दावा-आपत्ति नियत अवधि में लिए जाएंगे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!