{“_id”:”6805ceea4b7ea249fc0a2be9″,”slug”:”crpf-jawan-found-injured-near-railway-track-in-gaurela-pendra-marwahi-2025-04-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”CG: गौरेला पेंड्रा मरवाही में रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिला सीआरपीएफ जवान, जिला अस्पताल में भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:22 AM IST
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रेलवे ट्रैक के किनारे एक सीआरपीएफ जवान घायल अवस्था में मिला। लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ पेंड्रारोड की टीम ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में भर्ती घायल जवान – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सारबहरा और खोडरी रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे एक सीआरपीएफ जवान घायल अवस्था में मिला। लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ पेंड्रारोड की टीम ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी शिवकुमार गौर के रूप में हुई है। उन्हें सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। आरपीएफ ने घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी है।
Trending Videos
घटना सारबहरा रेलवे स्टेशन के पास की है। आज सुबह लोको पायलट ने ट्रैक किनारे एक घायल व्यक्ति को देखा और तत्काल अगले स्टेशन के स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की बात कही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान कहां से कहां जा रहे थे और वे किस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। मामले की जांच जारी है।