Uncategorized

CG Double Murder: मां-बेटी की हत्या कर घर के पास मलबा के नीचे दबाई लाश, डबल मर्डर से फैली सनसनी | CG Double Murder: Mother and daughter were murdered and their bodies were buried in the rubble

15 अगस्त विज्ञापन


CG Double Murder: डॉग स्क्वायड की टीम ने किया जांच

डबल मर्डर का यह मामला जिले के पुसौर का है। मां और बेटी की हत्या कर शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची। डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना स्थल का बारिकी से मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला सिदार और पुष्पा सिदार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें

रायपुर में डबल मर्डर! धनेली नाला के पास बेटी के बाद मां की मिली लाश, फैली सनसनी

SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद के चलते हत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस की टीम आसपास के रहवासियों से पूछताछ कर रही है। शव का पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जांच अलग-अलग एंगल से की जा रही है।

एक बेटी रात से गायब

बताया जा रहा है कि मृतका अपने दो बेटियों के साथ घर में रहती थी, लेकिन उसकी एक बेटी किसी कारण से कल रात में घर में नहीं थी। इसे लेकर पुलिस को संदेह हो रहा है। फिलहाल पुलिस उसकी पतासाजी में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!