Uncategorized

CG Crime: कोरबा के नागिन झोरखी में घर के अंदर सिर कुचल कर युवती की नृशंस हत्या, लाश देखकर चीख पड़े मां-बाप

15 अगस्त विज्ञापन


कोरबा के नागिन झोरखी में घर के अंदर अज्ञात आरोपी ने सिर कुचल कर युवती की नृशंस हत्या कर दी है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस आस-प …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 17 Jan 2026 12:33:08 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Jan 2026 01:19:11 AM (IST)

युवती की सिर कुचलकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. 25 साल की युवती की सिर कुचलकर हत्या
  2. माता-पिता के घर लौटने पर हुई जानकारी
  3. अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी बेरहमी से की हत्या

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: जिले के दीपका थाना क्षेत्र स्थित नागिन झोरखी में घर के अंदर एक 25 वर्षीय युवती की किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर कुचल कर नृशंस हत्या कर दी। माता-पिता के घर लौटने पर जानकारी हुई। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सनसनीखेज और हृदयविदारक यह घटना दीपका पुलिस थाना अंतर्गत दीपका तहसील कार्यालय के पीछे नागिन झोरखी में हुई। यहां रामकुमार साहू अपनी पत्नी और 25 वर्षीय पुत्री नम्रता साहू (रानू) के साथ निवासरत है। रामकुमार निजी कंपनी में इलेक्ट्रिशन के पद पर कार्यरत है, वहीं पत्नी एक निजी अस्पताल में काम करती है। रामकुमार साहू और उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। घर पर उनकी पुत्री अकेली थी।

शुक्रवार की शाम सात बजे जब दोनों पति-पत्नी वापस लौटे, तो उन्हें सामने का दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तब घर के पीछे तरफ गए, जहां दरवाजा खुला होने पर प्रवेश किए। अंदर घुसते ही उनके होश उड़ गए, उनकी पुत्री नम्रता लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। उसका सिर किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचल दिया था। इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

पति-पत्नी की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे। इस तरह नृशंस हत्या ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें- चावल, फल और मूवी टिकट… कमिश्नर की ‘शॉपिंग लिस्ट’ बनी जी का जंजाल, कर्मचारी ने कोर्ट में पेश की व्हाट्सएप चैट

थाना प्रभारी साहू ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी बेरहमी से युवती की सिर कुचल कर हत्या की है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्वजन समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पडोसियों का कहना है कि शाम को पांच- छह बजे नम्रता को देखा था, उसके बाद दिखाई नहीं दी। इस बीच कौन घर आया, यह जानकारी नहीं है।

जांच में जुटी पुलिस

साथ ही आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे। इस घटना को क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। डाग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। जानकारी मिलते ही सीएसपी विमल पाठक भी मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी लिए।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!