Uncategorized

CG: भाजपा विधायक से ठगी करने वाला आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, खुद को राष्ट्रीय नेता का पीए बताकर ऐंठे थे पैसे

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया जा रहा है। मामले का खुलासा पुलिस बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करेगी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने फोन कॉल के जरिए खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक बताया था। उसने दावा किया कि वह भुवनेश्वर जा रहा है और रास्ते में ड्राइवर से विवाद होने के कारण मुश्किल में फंस गया है। इसी बहाने उसने डीजल भरवाने के लिए तत्काल पैसों की मांग की।

आरोपी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कई भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें लगा रखी थीं, जिससे उसकी बात पर आसानी से भरोसा हो गया। शुरुआत में उसने 4500 रुपए मांगे, लेकिन परेशानी की बात सुनकर विधायक की ओर से जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के जरिए आरोपी के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए गए।

कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग की, जिसके बाद विधायक को शक हुआ। उन्होंने संबंधित नेता के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ली, तब पता चला कि उस नाम का कोई व्यक्ति वहां कार्यरत ही नहीं है। इसके बाद खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन ओडिशा में ट्रेस हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इसी तरीके से और कितने लोगों को निशाना बनाया है। घटना के बाद विधायक पुरंदर मिश्रा ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान कॉल पर भरोसा करने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे पुष्टि करना जरूरी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!