Uncategorized

CG Accident News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर | CG Accident News: Two people died in a road accident

15 अगस्त विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग 8:45 में मोटरसाइकिल सीजी 14 एमक्यू 4818 से 4 युवक मेला देख के अपने घर वापस लौट रहे थे। इस बीच वे भेंड्रा पुलिया के पास पहुंचे थे। जहां चालक ने बाइक से अनियंत्रित खो दिया। इससे अनियंत्रित बाइक खाई में गिर गई। वहीं चारों युवक की खाई में गिर गए। हादसे से एक युवक कि मौत हो गई।

यह भी पढ़ें

CG Accident: ट्रेलर और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत

CG Accident News: दो सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य युवकों को हल्की चोट आई है। बताया जा रहा है कि बाइक में सवार गजानंद सारथी पिता उद्धव सारथी उम्र 17 वर्ष मिलूपारा कि मौत हो गई। वही घायलों में सोहन सिदार पिता घसिया राम उम्र 16 वर्ष कि हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि सुरेश सिदार पिता शनि राम उम्र 18 वर्ष, विशाल सिदार पिता चंदन सिदार उम्र 17 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।

इस बीच उक्त मार्ग से गुजर रहे लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं शव का पंचनामा आगे की कार्रवाई शुरू की।

मेला देख कर लौट रहे थे दोनों मृतक

बताया जा रहा घरघोड़ा थाना क्षेत्र के छर्राटांगर गांव में हर वर्ष श्रीहरि यज्ञ मेला का आयोजन किया जाता है। इस बार भी यह मेला का आयोजन किया गया था। उक्त मेला में आसपास गांव के लोग बड़ी संया में पहुंचते हैं। हादसे में जो युवकों की मौत हुई है वह भी मेला देखने के बाद लौट रहे थे।

पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत

इसी तरह दूसरा हादसा अमलीडीह से छर्राटांगर रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि घरघोड़ा के कांटाझरिया चिमटापानी गांव जगदीश राठिया पितारतन राठिया 28 वर्ष बाइक से घर लौट रहा था। घर लौटने के दौरान वह तेज रफ़्तार से बाइक चला रहा था। वह जब छर्राटांगर पुलिया के पास पहुंचा था, तब बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे से युवक की मौके पर मौत हो गई। राहगिरों की नजर जब उस पर पड़ी तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!