CG Accident: बालोद में सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराए बाइक सवार युवक; 3 की मौके पर मौत

बालोद-दल्ली राजहरा मार्ग पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक अपने गांव लौट रहे थे, इस दौरान वे सड़क कि …और पढ़ें
HighLights
- बालोद दल्लीराजहरा रोड पर एक्सीडेंट
- ट्रक से टकराकर तीन बाइक सवारों की मौत
- जमही टोल प्लाजा के पास हुआ ये एक्सीडेंट
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालोद: जिले के दल्लीराजहरा-बालोद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। घटना जमही टोल प्लाजा के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे बाइक सवार युवक जा टकराए।
जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। तीनो मृतक ग्राम गुजरा निवासी बताये जा रहे है।
पुलिस के अनुसार तीनों युवक गुजरा गांव के निवासी थे और बाइक से कुसुमकसा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जमही के पास खड़ी अज्ञात ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा भिड़ी। हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- बीजापुर में जवानों का बड़ा एक्शन, कमांडरों के स्मारक ढहे, 5 किलो की IED को धमाके के साथ किया नष्ट
सूचना मिलने पर दल्ली राजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 10 बजे एम्बुलेंस के जरिए तीनों शवों को जिला अस्पताल की मुर्दाघर में रखवाया गया, जहां शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।




