जशपुर

चारामा में जंगली भालू की दस्तक से दहशत, वन विभाग अलर्ट पर

15 अगस्त विज्ञापन

कांकेर जिले के चारामा नगर पंचायत में गुरुवार सुबह से जंगली भालू के घूमने से दहशत का माहौल है। भालू सुबह करीब 5 बजे से दिनभर नगर के अलग-अलग वार्डों में देखा गया। शहरी इलाके में घूमते हुए उसने कई घरों के दरवाजे खटखटाए और एक घर के परिसर में शौचालय के पास गंदगी भी फैलाई। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में डर बना हुआ है।

गुरुवार को चारामा में साप्ताहिक बाजार होने के कारण सुबह बस्तर से सूखी मछली बेचने वाली महिलाएं पहुंची थीं। करीब 5 बजे कृष्ण मंदिर वार्ड में राजू पेंटर के पास इन महिलाओं और अखबार बांटने वाले व्यक्ति ने सबसे पहले भालू को देखा। बताया गया कि कुत्तों के भौंकने के बाद भालू वहां से भाग निकला।

कृष्ण मंदिर वार्ड क्रमांक 11 में घूमते समय भालू कई मकानों के पास पहुंचा और उनके दरवाजे खटखटाए। इस दौरान एक वार्डवासी के घर के परिसर में शौचालय के पास गंदगी फैलाने की भी बात सामने आई है।

इसके बाद सुबह करीब 10 बजे सदर बाजार स्थित नवीन पटेल इंटरप्राइजेज के पास भी लोगों ने भालू को देखा। नगर के श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रांगण में भी भालू की हलचल देखी गई।

इसके बाद वन विभाग ने नगरवासियों को सावधान रहने की सलाह दी है। विभाग ने खास तौर पर मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों से एक-दो दिन सुबह की सैर पर नहीं जाने की अपील की है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीते एक-दो दिनों से भी अलग-अलग इलाकों में भालू के घूमने की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नगर में घूम रहा भालू एक ही है या दो अलग-अलग भालू हैं।

सूचना मिलते ही वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। डिप्टी रेंजर महेश सलाम ने बताया कि भालू की सूचना मिलते ही विशेष टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। शहर के चारों ओर वन अमला लगातार गश्त कर रहा है और भालू की लोकेशन पर नजर रखी जा रही है।

वन विभाग की टीम भालू को सुरक्षित तरीके से आबादी से बाहर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। फिलहाल लोगों से सतर्क रहने और भालू के करीब नहीं जाने की अपील की गई है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!