Uncategorized

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में चोरी, दरवाजा तोड़कर घुसा बदमाश ले गया सोने-चांदी के गहने

15 अगस्त विज्ञापन


बस्तर अंचल की आस्था के प्रमुख केंद्र मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित इस प्राचीन मंदिर में अज्ञात चोरों …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 10:58:55 AM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jan 2026 12:07:41 PM (IST)

मां दंतेश्वरी मंदिर में सेंधमारी- फोटो( वायरल वीडियो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर, जगदलपुर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे की ओर बने दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

घटना का खुलासा

घटना का खुलासा शनिवार सुबह उस समय हुआ, जब भक्त और मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा देख अंदर जाकर जांच की गई, जहां आभूषण गायब मिले। इसके बाद तुरंत सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने जांच शुरू की

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो हर एंगल से साक्ष्य जुटा रही है। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर कितने मूल्य के आभूषण चुराकर ले गए हैं।

naidunia_image

पुलिस जांच के चलते मंदिर को अस्थायी रूप से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 65 साल से रोशनी दे रहा 1950 में खरीदा गया बल्ब



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!