रायपुर

बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी:होटल मिली थी लाश, दूसरी लड़कियों से अफेयर था, पूछने पर भड़का, थप्पड़ मारे; अरेस्ट

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेमी ने शादी से मना किया तो गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिंकी मानिकपुरी (22) और टिकेश्वर (24) के बीच डेढ़ साल से अफेयर था। लड़के ने शादी का वादा किया था। लेकिन लड़की को शक था कि लड़का उसे धोखा दे रहा है, वह किसी और लड़की से बात करता है। पिंकी ने सच जानने की कोशिश की तो इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। टिकेश्वर ने उससे गाली-गलौज की और 3-4 थप्पड़ जड़े। पिंकी ने उसे हर जगह से ब्लॉक कर दिया और गुस्से में होटल के कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, पिंकी मानिकपुरी (22) कवर्धा की रहने वाली थी। टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू (24) धमतरी में रहता था, वह राइस मिल में काम करता था। पिंकी अक्सर धमतरी आया करती थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात टिकेश्वर से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। दोनों के बीच डेढ़ साल से अफेयर था। टिकेश्वर ने पिंकी से शादी करने का वादा किया था। इस बीच लड़की को पता चला कि टिकेश्वर के दूसरे लड़कियों से भी अफेयर है और वह उनसे बातचीत करता है। होटल में मिली पिंकी की लाश ऐसे में इसकी सच्चाई जानने और शादी के बारे में बात करने के लिए पिंकी 24 सितंबर को धमतरी पहुंची थी। उसने होटल सीजी-05 में कमरा लिया। 26 सितंबर को होटल के कमरे में पिंकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। पुलिस ने होटल स्टाफ का बयान लिया और जांच तेज की। पंखे पर फंदा बनाकर लटकी परिवार वालों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोलकर दोबारा जांच की गई। पुलिस को कमरे के अंदर दीवार पर लगा पंखा टूटा हुआ मिला। लड़की ने इसी पंखे में दुपट्टे से फंदा बनाया था। वहीं युवती के चेहरे पर हल्के खून के निशान भी थे। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस फिलहाल आत्महत्या की आशंका से जांच कर रही है। हालांकि, युवती की मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। बॉयफ्रेंड का मैसेज भी सामने आया जांच के दौरान ये बात भी सामने आई कि टिकेश्वर ने पिंकी की सहेली को मैसेज कर पिंकी से बात कराने के लिए कहा था। मैसेज में उसने यह भी लिखा था कि पिंकी ने उसे हर जगह से ब्लॉक कर दिया है। मारपीट के बाद होटल से चला गया आरोपी इसके बाद पुलिस ने 10 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड टिकेश्वर को हिरासत में लिया और पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वह 25 सितंबर की शाम पिंकी से मिलने होटल पहुंचा था। वहां शादी को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई। 3-4 थप्पड़ जड़े, गालियां दी इस दौरान टिकेश्वर ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। आरोपी ने गुस्से में लड़की से गाली-गलौज और मारपीट की। उसने 3-4 थप्पड़ भी जड़े थे। फिर वह होटल से चला गया। इसके बाद पिंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी को भेजा गया जेल इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बॉयफ्रेंड से मिलने आई युवती की लॉज में संदिग्ध मौत: मोबाइल में मिला फ्रेंड को लिखा मैसेज-​ उसने मुझे ब्लॉक कर दिया; पिता ने जताया शक छत्तीसगढ़ के धमतरी के रुद्री रोड स्थित सीजी-05 लॉज एंड रेस्टोरेंट में एक युवती की संदिग्ध मौत हो गई। युवती 24 सितंबर से लॉज में ठहरी थी। अगली सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखा गया तो वह बेसुध मिली। चेहरे पर हल्के खून के निशान थे पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!