Uncategorized

Bollywood Stars Controversy: ‘मेट गाला 2025’ में बॉलीवुड सितारों का दिखा जलवा, सोशल मीडिया झेलनी पड़ी ट्रोलिंग

15 अगस्त विज्ञापन



न्यूयॉर्क में हाल ही में आयोजित मेट गाला 2025 में बॉलीवुड सितारों ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींचा। इस बार शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी और अन्य भारतीय हस्तियों ने इस मशहूर फैशन इवेंट में डेब्यू किया। हालांकि, जहां कुछ लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर कई सितारे ट्रोलिंग का शिकार भी हुए।

 




Trending Videos

Met Gala 2025 bollywood stars look with controversies srk kiara advani diljit dosanjh aishwarya rai bachchan

2 of 6

दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी, शाहरुख खान
– फोटो : सोशल मीडिया


मेट गाला की थीम और भारतीय सितारों का जलवा

इस साल मेट गाला की थीम ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ थी, जो ब्लैक फैशन और संस्कृति पर आधारित थी। भारतीय सितारों ने अपने डिजाइनर्स के साथ इस थीम को अपने अंदाज में पेश किया। जहां शाहरुख और दिलजीत ने अपने यूनिक लुक्स से ध्यान खींचा, वहीं कियारा ने प्रेग्नेंसी को ग्लैमरस अंदाज में फ्लॉन्ट किया। लेकिन सोशल मीडिया की ट्रोलिंग ने उनके इस खास पल को कुछ हद तक प्रभावित किया।

 


Met Gala 2025 bollywood stars look with controversies srk kiara advani diljit dosanjh aishwarya rai bachchan

3 of 6

शाहरुख खान
– फोटो : इंस्टाग्राम-@vogueindia और @sabyasachiofficial


शाहरुख खान का धमाकेदार डेब्यू, फिर भी ट्रोल

बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान ने मेट गाला में पहली बार कदम रखा। उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का ऑल-ब्लैक सूट पहना, जिसमें सुनहरी ज्वैलरी, ‘SRK’ और ‘K’ वाला पेंडेंट और एक स्टाइलिश छड़ी शामिल थी। उनके इस स्टाइलिश लुक को फैंस ने खूब पसंद किया, और आलिया भट्ट ने भी इसे ‘लीजेंड’ कहा। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक को ‘ओवर-ड्रामैटिक’ बताया और मजाक उड़ाया कि ‘शाहरुख किसी फिल्म के सेट से सीधे मेट गाला पहुंच गए।’

 


Met Gala 2025 bollywood stars look with controversies srk kiara advani diljit dosanjh aishwarya rai bachchan

4 of 6

दिलजीत दोसांझ
– फोटो : इंस्टाग्राम- vogueindia


दिलजीत दोसांझ का रॉयल लुक, मगर ट्रोलिंग से नहीं बच पाए

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला में प्रबल गुरुंग के डिजाइन किए रॉयल पंजाबी लुक में एंट्री की। ऑफ-व्हाइट अचकन, पगड़ी और पंजाबी संस्कृति को दर्शाने वाली ज्वैलरी के साथ उन्होंने महाराजा भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनके इस अनोखे अंदाज को कई लोगों ने ‘शाही’ और ‘शानदार’ बताया। लेकिन कुछ ट्रोलर्स ने उनके लुक को थीम से हटकर बताया और कहा, ‘यह मेट गाला है या पंजाबी वेडिंग?’

यह भी पढ़ें:  Pawandeep Rajan: आठ घंटे की तीन मेजर सर्जरी के बाद ICU में हैं पवनदीप, परिवार ने की गुजारिश- कीजिए प्रार्थना

 


Met Gala 2025 bollywood stars look with controversies srk kiara advani diljit dosanjh aishwarya rai bachchan

5 of 6

कियारा आडवाणी
– फोटो : इंस्टाग्राम-@vogueindia और @kiaraaliaadvani


कियारा आडवाणी का बेबी बंप लुक, तुलना में उलझीं

प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी ने गौरव गुप्ता की ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मेट गाला में डेब्यू किया। उनके लुक में गोल्डन डिटेलिंग और व्हाइट ट्रेल थी, जिसे कुछ फैन्स ने खूबसूरत बताया। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तुलना ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर और आलिया भट्ट के पुराने लुक्स से की गई। कई यूजर्स ने कहा, ‘कियारा ने ऐश्वर्या का लुक कॉपी किया’ या ‘यह ड्रेस तो पहले देखी हुई लगती है।’ इस वजह से कियारा को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  Raid 2 Collection: 100 करोड़ी कल्ब से कुछ दूर है अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’, 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 




Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!