Uncategorized

बलरामपुर में पल्स पोलियो अभियान शुरू: 0-5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई पोलियो वैक्सीन, 1.09 लाख बच्चों को शत-प्रतिशत खुराक का लक्ष्य – Balrampur (Ramanujganj) News

15 अगस्त विज्ञापन



राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के न

.

अभियान की शुरुआत जिला चिकित्सालय बलरामपुर में रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लोधी राम एक्का ने की। उन्होंने 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रकाश दीक्षित और गणमान्य नागरिक गौतम सिंह भी उपस्थित रहे।

693 बूथों से शत-प्रतिशत खुराक देने का लक्ष्य

कार्यक्रम की निगरानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्मृति एक्का और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार टोप्पो द्वारा की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपील की है कि जिले में 0 से 5 वर्ष के कुल 1,09,378 बच्चों को 693 बूथों के माध्यम से शत-प्रतिशत पोलियो खुराक पिलाई जाए।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज कुमार टोप्पो ने बताया कि बलरामपुर विकासखंड में 124 बूथों पर 16,700 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले दिन सरनाडीह, जाबर और अमडन्डा स्थित पोलियो बूथों का निरीक्षण किया गया, जहां 75 बच्चों को पहले ही दिन खुराक पिलाई गई।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!