Uncategorized

बलरामपुर में 102 नग साल की अवैध लकड़ी पकड़ाई: वन विभाग ने दो घरों में की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी बरामद – Balrampur (Ramanujganj) News

15 अगस्त विज्ञापन


बलरामपुर वन विभाग ने अवैध साल चिरान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के बीट कपिलदेवपुर में सर्च वारंट के तहत दो स्थानों पर दबिश देकर कुल 102 नग साल की लकड़ी जब्त की गई।

.

पहली कार्रवाई में कपिलदेवपुर के रहने वाले शिवबरत के मकान से 84 नग साल चिरान (आयतन 0.997 घनमीटर) बरामद हुआ। दूसरी कार्रवाई में हरदयाल के घर से 18 नग साल चिरान (आयतन 0.267 घनमीटर) जब्त किया गया।

दोनों स्थानों से कुल 1.264 घनमीटर आयतन का साल चिरान विधिसम्मत तरीके से जब्त किया गया है। जब्त लकड़ियों की कीमत 70 हजार है।

जब्त लकड़ियों की कीमत 70 हजार

दोनों व्यक्तियों, शिवबरत और हरदयाल, के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क) और धारा 52 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

अवैध रूप से साल चिरान रखने और संग्रहित करने के आरोप में अग्रिम कार्रवाई जारी है। जब्त की गई लकड़ी का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 70 हजार रुपए बताया गया है।

भविष्य में भी जारी रहेगी कार्रवाई

वन विभाग ने बताया है कि वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध कटाई पर प्रभावी रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

यह कार्रवाई वनमण्डलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन और उपवनमण्डलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में की गई।

इस जप्ती और कार्रवाई के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर निखिल सक्सेना के साथ वनपाल घनश्याम शर्मा, अनिल कुजूर, और वनरक्षक देवीलाल, राजेश राम, धनसाय, प्रियंका सिंह, सुरेन्द्र सिंह तथा अजीत कुजूर उपस्थित रहे। टीम ने नियमानुसार पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!