Uncategorized

बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन ने धान खरीदी का किया शुभारंभ: पहले दिन 3019 क्विंटल धान खरीदी, किसानों को किया सम्मानित – baloda bazar News

15 अगस्त विज्ञापन


बलौदाबाजार जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उपार्जन केंद्रों पर तौल मशीन और बांट की पूजा-अर्चना कर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित किसानों को माला पहनाकर सम्मानित

.

धान खरीदी के पहले दिन कुल 79 टोकन काटे गए, जिनके माध्यम से 3019 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। टोकन के अनुसार, किसान जिले के 10 उपार्जन केंद्रों में अपना धान बेचने पहुंच रहे हैं।

जिला प्रशासन की निगरानी में धान खरीदी जारी

जिला प्रशासन ने जिले की सभी 129 समितियों और 166 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इनमें पेयजल, शेड और शिकायत पेटी जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। कलेक्टर दीपक सोनी ने अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर को धान खरीदी की तैयारियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

विकास कार्यों के लिए 15 लाख देने की घोषणा

अर्जुनी उपार्जन केंद्र में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र पर धान बेचने आए पहले किसान छेदू राम वर्मा का तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसानों के एक-एक दाने धान की खरीदी करेगी। उन्होंने लोगों की मांग पर अर्जुनी में सहकारी समिति भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये और सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

किसानों को परेशानी ना हो इसके लिए व्यवस्था पुख्ता

सांसद अग्रवाल ने बताया कि सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद धान खरीदी सुव्यवस्थित रूप से होगी। सभी उपार्जन केंद्रों में कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से उपार्जन केंद्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, टोकन, बारदाने और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने किसानों से अपनी धान की राशि का सदुपयोग करने का भी आग्रह किया।

पलारी, कोदवा, ससहा, देवसुंद्रा, सिमंगा, बलौदी, अमेरा और कोसमंदी सहित अन्य केंद्रों पर भी समिति के प्राधिकृत अधिकारियों ने धान खरीदी का शुभारंभ किया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!