Uncategorized

BJP उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान एवं कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल हुए सीएम साय

15 अगस्त विज्ञापन


बीजेपी उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान एवं कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह 2024-25 का आयोजन 2 अगस्त को नवा रायपुर स्थित सीएम हाउस में हुआ। इस समारोह में 200 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के संगठन महापर्व: सदस्यता अभियान में निर्धारित अवधि में तय लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और उनकी पूरी टीम का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं के सम्मान का अवसर सौभाग्य का क्षण है। छत्तीसगढ़ BJP के सदस्यता अभियान में इतना बड़ा लक्ष्य हमने प्राप्त किया है, इसलिए बहुत ही गौरव का अनुभव हो रहा है। पार्टी के समर्पित व परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान आज यहां हुआ है। तीन महीने तक चले सदस्यता अभियान को हम सभी ने संगठन महापर्व के रूप में मनाया है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : पीएम किसान सम्मान निधि पर CM साय बोले छत्तीसगढ़ के 25.47 लाख अन्नदाताओं को मिला सम्मान



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!