अपराध

बिश्रामपुर में युवक ने अपने ही घर में लगाई आग, टीवी-दीवान समेत घरेलू सामान जलकर खाक

15 अगस्त विज्ञापन

बिश्रामपुर नगर स्थित एसईसीएल की वन-बी कालोनी के आवास क्रमांक सात में बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से टीवी, दीवान, टेबल, कपड़े समेत घर में रखा अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

घटना के दौरान युवक घर में अकेला था, जबकि उसकी मां पिंकी कौर किसी काम से मध्यप्रदेश के बुढ़ार गई हुई थीं। बताया गया कि आवास में दिवंगत कालरी कर्मचारी की पत्नी पिंकी कौर अपने पुत्र गोलू के साथ निवास करती हैं। गोलू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।

बुधवार की देर शाम गोलू ने अचानक घर के अंदर आग लगा दी। घर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिश्रामपुर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मोहल्लेवासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद घर के अंदर का सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त और जला हुआ मिला। टीवी, दीवान, टेबल, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान आग की चपेट में आने से नष्ट हो गए।

पुलिस के अनुसार, युवक ने घर में खड़ी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इतना ही नहीं, आवास के पीछे उसने अपने कपड़ों में भी आग लगा दी।

पुलिस द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ किए जाने पर युवक ने कहा कि उसने आग लगा दी तो क्या हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी कुछ देर तक भय का माहौल रहा।

युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए परिजनों और पड़ोसियों से भी आवश्यक जानकारी ली जा रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!