Uncategorized

Bilaspur Triple Talaq: दहेज में नहीं मिली बाइक तो….तालक-तलाक-तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला

15 अगस्त विज्ञापन


दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

By Dheeraj Belwal

Edited By: Dheeraj Belwal

Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 07:48:21 PM (IST)

Updated Date: Fri, 13 Jun 2025 07:48:21 PM (IST)

दहेज में बाइक न देने पर दिया तलाक।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। दहेज में बाइक नहीं मिलने पर नाराज पति ने पत्नी से मारपीट की और इसके बाद उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है। जिसपर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

दहेज को लेकर करते थे प्रताड़ित

तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दिसंबर 2022 में दुर्ग जिले के सुपेला में रहने वाले नासीर अली से हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के 10 दिन बाद ही पति नासीर अली और सास फरीदा बेगम कम दहेज लाने की बात कहते हुए प्रताड़ित करने लगे। पति ने उस पर दहेज में बाइक लाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने अपने मायके की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बाइक मांगने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पति और सास उससे आए दिन छोटी-छोटी बातों के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला ने इसकी जानकारी अपने मायके में दी। तब मायके वालों ने जल्दी ही स्थिति में सुधार हो जाने की बात कहते हुए ससुराल वालों से घुलमिल कर रहने समझाइश दी।

तीन तलाक बोलकर घर से निकाला

तब महिला अपने ससुराल वालों के तानों को नजरअंदाज कर घर के काम में ध्यान देने लगी। इसके बाद भी उनकी आदतों में सुधार नहीं आया। 10 महीने तक उनकी प्रताड़ना सहने के बाद महिला अपने मायके आ गई। बाद में दोनों पक्ष के लोगों के बीच नासीर अली ने अपनी पत्नी को अच्छे से रखने की बात कही। तब महिला अपने ससुराल चली गई। कुछ दिन बाद ही उनका व्यवहार फिर से बदल गया।

करीब सात महीने बाद नासीर और उसकी मां ने मिलकर महिला की पिटाई की। साथ ही युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। तब से महिला अपने मायके में रह रही है। इस बीच उसके मायके वालों ने सुलह का प्रयास भी किया। इसमें असफल होने पर महिला ने पूरे मामले की शिकायत की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!