Uncategorized

बिलासपुर में पत्नी को तवा से पीट-पीटकर मार डाला: 2 महीने की बच्ची की छट्ठी मनाने को लेकर विवाद हुआ; सिर-चेहरे पर किया ताबड़तोड़ वार – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


बिलासपुर में पति ने पत्नी पर तवा से हमलाकर हत्या कर दी। बच्ची का छट्ठी मनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान गुस्साए पति ने पास रखे तवे से पत्नी के सिर और चेहरे पर वार कर दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुल

.

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 8:30 बजे गौरीशंकर साहू (27) और उसकी पत्नी रत्ना साहू (25) के बीच 2 माह के बच्ची का छट्ठी मनाने को लेकर आपसी विवाद हुआ। विवाद के दौरान पति ने रोटी बनाने के तवा से पत्नी के चेहरे पर मार दिया।

2 माह के बच्ची का छट्ठी मनाने को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद।

घटना के बाद घर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना के बाद घर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस को आरोपी पति ने खुद दी सूचना

पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने तवे से ही उसके सिर पर वार कर दिया। पूरे घर में खून फैल गया। घटना के समय अन्य परिजन खेत में काम करने गए थे।

पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया तवा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया तवा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने तवा भी किया बरामद

घटना के बाद आरोपी ने खुद ही डायल 112 को सूचना दी और थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे। उनकी उपस्थिति में पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया तवा भी बरामद कर लिया है।

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पाकर टीआई प्रदीप आर्य और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और घेराबंदी कर जांच की गई। टीआई ने बताया कि जब वे घर पहुंचे तो महिला का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!