Uncategorized

बिलासपुर में देवी-देवताओं और CM पर अभद्र टिप्पणी करने वाला दिव्यांग गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

15 अगस्त विज्ञापन


देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर दिव्यांग युवक ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही हिंदू संगठन से जुड़े लोग भड़क उठे। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 03:57:04 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 03:57:04 PM (IST)

देवी-देवताओं और CM पर अभद्र टिप्पणी करने वाला दिव्यांग गिरफ्तार( सांकेतिक फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर दिव्यांग युवक ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही हिंदू संगठन से जुड़े लोग भड़क उठे। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का क्या कहना है

तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र के नगोई में रहने वाला सूरज भारती आए दिन सरकार और हिंदुओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते रहता है। बीते दिनों उसने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही हिंदू संगठन से जुड़े लोग आक्रोशित हो गए।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

सीएम के खिलाफ भी की अभद्र टिप्पणी

आरोपित सूरज भारती दिव्यांग है। उसने अपने एक पोस्ट में बताया कि उसे शासन की ओर से चल रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी बात को लेकर उसने सीएम विष्णु देव साय और आदिवासी समाज को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले को लेकर आदिवासी नेताओं ने तखतपुर थाने में शिकायत की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में नशे के काले कारोबार का ‘पाकिस्तान कनेक्शन’, सीमा पार से ड्रोन के जरिए आती थी हेरोइन, सप्लायर गिरफ्तार



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!