Uncategorized

बिलासपुर के नोवा प्लांट में हादसा: पिघला लोहा डालते समय चार श्रमिक झुलसे

15 अगस्त विज्ञापन


यह हादसा तब हुआ जब प्लांट में पिघले लोहे को सांचे (लैडल) में डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक पिघला हुआ आयरन उछल गया और वहां काम कर रहे चार कर्मचारी उस …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 10 Mar 2026 11:45:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Mar 2026 12:07:02 AM (IST)

बिलासपुर का नोवा प्लांट।

HighLights

  1. सोमवार की रात करीब एक बजे हुआ हादसा
  2. आयरन सांचे में डालते समय उछलकर गिरा
  3. झुलसे श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र स्थित नोवा प्लांट में सोमवार रात करीब एक बजे हुए हादसे में चार श्रमिक पिघले हुए लोहे की चपेट में आकर झुलस गए। यह हादसा तब हुआ जब प्लांट में पिघले लोहे को सांचे (लैडल) में डाला जा रहा था।

इसी दौरान अचानक पिघला हुआ आयरन उछल गया और वहां काम कर रहे चार कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। झुलसे श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि नोवा स्टील प्लांट में सोमवार की रात रोज की तरह काम चल रहा था। काम के दौरान श्रमिक पिघले हुए लोहे के सांचे में डाल रहे थे।

तभी एक वाल्व फट जाने के कारण पिघले हुए लोहे में पानी पड़ गया। इससे पिघला हुआ लोहा छिटककर वहां काम करने वाले श्रमिक नरेंद्र कोसले निवासी ग्राम भैंसबोड (बिल्हा), चंद्रहंस निवासी भैंसबोड, धर्मवीर निवासी बिहार और विनय कुमार निवासी बिहार पर जा गिरा।

इससे चारों के चेहरे और शरीर के सामने का हिस्सा झुलस गया है। आनन-फानन में झुलसे श्रमिकों को अस्पताल बिलासपुर स्थित निजी अस्पताल भेजा गया। यहां पर चारों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

naidunia_image

सुरक्षा में चूक या लापरवाही

  • जब श्रमिक पिघले हुए लोहे के पास काम कर रहे थे तब उन्हें जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे।
  • इसके कारण चारों श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
  • हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ की है।
  • श्रमिकों की स्थिति ठीक होने पर उनका भी बयान लिया जाएगा।
  • इससे पता चलेगा कि यह सुरक्षा में चूक का मामला है अथवा प्रबंधन की लापरवाही के कारण हादसा हुआ।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!