Uncategorized

बिलासपुर के मस्तूरी में बंद कोल डिपो में महंगे केबल और सामान की चोरी, गार्ड से मारपीट कर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 12:22:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 12:26:08 PM (IST)

कोल डिपो की तस्वीर

HighLights

  1. मस्तूरी में भू-माफिया के बाद अब चोरों का दुस्साहस
  2. बंद कोल डिपो में नकाबपोशों का धावा
  3. गार्ड को पीटकर केबल और पाइप लूट

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर केबल, लोहे का सामान और पाइप चोरी कर लिया। चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी की और उसे डराने-धमकाने के बाद सामान लेकर फरार हो गए। डिपो प्रबंधन की ओर से घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की गई है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सिक्योरिटी गार्ड संग मारपीट

मस्तूरी क्षेत्र के कर्रा स्थित हिंद एनर्जी का कोल डिपो पिछले कुछ समय से बंद है। मंगलवार रात कुछ नकाबपोश बदमाश डिपो परिसर में घुस गए और वहां रखे कीमती केबल, लोहे के सामान तथा पाइप को चोरी करने लगे। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड की नजर उन पर पड़ गई। गार्ड ने बदमाशों को रोकने और उनकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से गार्ड घबरा गया और बदमाश मौके का फायदा उठाकर चोरी का सामान लेकर फरार हो गए।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा गार्ड ने कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। सूचना मिलते ही हिंद एनर्जी प्लांट के जीएम सत्यदेव प्रसाद वर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मस्तूरी थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरचोरी और मारपीट की पूरी घटना डिपो परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ नकाबपोश व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- भिंड में 37 लाख रुपये की चोरी के इनामी बदमाश को पुलिस ने शादी से पहले उठाया, 8 महीने से था फरार

फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है।कंपनी प्रबंधन की इनाम की घोषणाचोरी की घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने भी आरोपित की गिरफ्तारी में सहयोग के लिए पहल की है।

जीएम सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने घोषणा की है कि चोरी में शामिल बदमाशों के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!