बिलासपुर

बिलासपुर में मौसम का मिजाज बदला, 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना

15 अगस्त विज्ञापन

बिलासपुर में वर्षा की गतिविधियों में ठहराव के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार को दिनभर मौसम शुष्क रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन तापमान पर इसका असर नहीं पड़ा। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री पहुंचने से धूप के तेवर तल्ख रहे। सड़कों पर धूल-गर्दा उड़ने से लोगों को गर्मी के साथ असुविधा भी झेलनी पड़ी।

वर्षा की गतिविधियां थमने के बाद अब सूर्यदेव के तेवर कुछ तेज नजर आ रहे हैं। मौसम में बदलाव की आहट भी महसूस होने लगी है। वर्षा ऋतु का बुढ़ापा साफ दिखाई देने लगा है।

मौसम विभाग ने शनिवार 19 सितंबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना है। पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की शुरुआत 19 सितंबर से संभव बताई गई है। इसके साथ ही 25 सितंबर से साइक्लोन के प्रभाव से प्रदेश के प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि धीरे-धीरे आसमान में बादलों की उपस्थिति बढ़ेगी। एक मानसूनी तंत्र के सक्रिय होने से 21 सितंबर से फिर वर्षा की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। यानी मौसम फिलहाल पूरी तरह साफ होने के संकेत नहीं दे रहा है। किसानों को भी खेतों में काम की योजना बनाते समय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

वर्षा गतिविधियों में विराम के साथ शहर की सड़कों पर धूल-गर्दा फिर प्रमुख समस्या बनने लगा है। वाहनों की आवाजाही के बीच सूखी सड़कों से उठने वाली धूल वातावरण में फैल रही है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को अधिक परेशानी हो रही है।

बृहस्पति, शनिचरी एवं बुधवारी बाजार और व्यस्त मार्गों पर इसका असर साफ देखा जा सकता है। आने वाले दिनों में धूप तेज रहने पर यह समस्या और बढ़ सकती है।

तापमान बढ़ने के साथ शहरवासियों की दिनचर्या पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय धूप तेज होने से सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम नजर आती है, जबकि सुबह और शाम का समय अधिक सहज महसूस हो रहा है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!