अपराध

बिलासपुर के कोनी में गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद, महिला समेत कई घायल

15 अगस्त विज्ञापन

बिलासपुर में गणेश पंडाल लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला करने लगे। हमले में महिला समेत कई लोग घायल हैं। पंडाल के लिए रास्ता घेरने को लेकर यह विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, कोनी की रहने वाली संतोषी नेताम ने अपनी शिकायत में बताया कि 19 सितंबर की शाम वह अपनी भाभी पूनम मरावी, कल्पना मरावी, प्रिया मरावी, दीक्षा मरावी, शिमरन मरावी, किरण मरावी और आरोही मरावी के साथ ठाकुर देव मंदिर के पास गणेश पंडाल में प्रसाद के लिए खिचड़ी बना रही थीं।

इसी दौरान राम विलास साहू, सुकृता साहू, गीता साहू सहित अन्य लोग पहुंचे और सड़क घेरने की बात कहते हुए विवाद करने लगे। संतोषी के मुताबिक, आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और डंडे, पत्थर तथा हाथ-थप्पड़ से मारपीट की।

घटना में संतोषी समेत पूनम, कल्पना, प्रिया, दीक्षा, शिमरन, किरण और आरोही को चोटें आईं। कल्पना मरावी का मोबाइल भी तोड़ने का आरोप लगाया गया है।

वहीं, सुकृता साहू ने पुलिस को बताया कि करीब 20 दिन पहले नगर निगम ने संतोषी नेताम, पूनम मरावी सहित अन्य लोगों का कथित अवैध कब्जा हटाया था। दोबारा कब्जा नहीं करने की हिदायत दी गई थी।

इसके बाद उनके घर के सामने आने-जाने के रास्ते पर गणेश पंडाल बनाकर साड़ी और बांस से घेरा कर दिया गया था। रास्ते पर काटा-मलबा भी डाल दिया गया था।

19 सितंबर की शाम सुकृता ने घेरा हटाने के लिए कहा तो विवाद हो गया। संतोषी नेताम, पूनम मरावी सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हाथ-थप्पड़ और ईंट-पत्थर से मारपीट की। इसमें सुकृता साहू, गीता साहू और छोटी साहू को चोटें आईं।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!