अपराध

बिलासपुर के होटल क्लब में 10 हजार के बिल पर हंगामा, महिला कर्मचारी से मारपीट कर युवती बिना बिल चुकाए भागी

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होटल हेवन्स पार्क के लिट क्लब में बिल चुकाने को लेकर एक युवती ने जमकर हंगामा किया। 10 हजार रुपए का बिल मांगने पर उसने महिला कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि युवती ने कर्मचारी के बाल भी खींचे, जिससे उसके सिर पर चोट आई। इसके बाद युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिए।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। क्लब में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान युवती को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मानी। आरोप है कि वह धमकी देते हुए बिना बिल चुकाए कार में सवार होकर भाग गई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती मारपीट करते नजर आ रही हैं।

जानकारी के अनुसार, सरकंडा के अशोक नगर निवासी अंजना दीवान (27) टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित हैंवन्स पार्क होटल के क्लब के सर्विस डिपार्टमेंट में काम करती हैं। शनिवार रात करीब 10:30 बजे पेमा नाम की युवती अपने दोस्तों के साथ क्लब पहुंची। वह टेबल नंबर 26 पर बैठी। उसने बीयर, शराब और खाने-पीने का ऑर्डर किया।

बिल बनने पर अंजना ने उसे 10 हजार रुपए का बिल दिया। युवती ने बिल की राशि पर आपत्ति जताई और अकेले के खाने-पीने का बिल मांगा। इसके बाद 5 हजार रुपए का दूसरा बिल दिया गया। आरोप है कि इसके बाद भी युवती बिल चुकाने में टालमटोल करने लगी।

अंजना ने जब दोबारा बिल मांगा तो वह चिल्लाने लगी और बाहर जाने लगी। रोकने पर उसने अंजना के बाल पकड़ लिए और मारपीट की। इससे अंजना के सिर में चोट आई। इसके बाद युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिए।

पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। आरोप है कि वह धमकी देते हुए बिना बिल चुकाए कार में सवार होकर भाग गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!