Uncategorized

Bijapur: प्रेशर IED की चपेट में आने से एक जवान जख्मी, दोनों पैरों में आई गंभीर चोटें | Bijapur: A CRPF jawan injured after being hit by a pressure IED

15 अगस्त विज्ञापन


Bijapur: नक्सलियों ने लगा रखे हैं सैकड़ों आईईडी बम

वहीं बताया जा रहा है कि घायल जवान बीडीएस टीम का था। उसके दोनों पैर में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कररेगुट्टा की पहाडिय़ों पर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए सैकड़ों आईईडी बम लगा रखे हैं।

यह भी पढ़ें

CG Naxal News: नक्सल संगठन को बड़ा झटका! 32 लाख रुपए के 7 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

नक्सलियों बोले- ग्रामीण पहाड़ी की ओर ना जाएं

नक्सली नेता शांता ने एक प्रेस नोट जारी कर ग्रामीणों से अपील की है कि वे पहाड़ी की ओर ना जाएं। शिकार या अन्य किसी काम से पहाड़ी की ओर जाने से बचें। नक्सलियों की वेंकटापुरम वाज़ेड एरिया कमेटी की सचिव शांता ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल ग्रामीणों को शिकार के नाम पर पहाडिय़ों की ओर भेजकर जासूसी कराने की कोशिश कर रहे हैं। इससे कई निर्दोष अपनी जान गंवा चुके हैं।

सर्च ऑपरेशन जारी

Bijapur: बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना की पुष्टि बीजापुर जिले के ASP चंद्रकांत गवर्णा ने की है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!