अपराध
बिलासपुर में चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलती अंगीठी पर बैठाया, इलाज के दौरान मौत
बिलासपुर में कोनी क्षेत्र के ग्राम घुटकू में पारिवारिक विवाद के बीच एक दो वर्षीय बच्ची को उसके चाचा ने जलती अंगीठी पर बैठा दिया। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी चाचा ने पहले अपनी भाभी को घर से भगाया और फिर उनकी दो वर्षीय बेटी को जलती अंगीठी पर बैठा दिया। घटना के बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
15 अगस्त विज्ञापन




