Uncategorized

भिलाई में बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश: गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, हत्या की आशंका – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन


दुर्ग जिले के भिलाई में शनिवार सुबह चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास एक बोरे में लाश मिली है। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े बोरे से दुर्गंध आने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे की रस्सी खोलकर देखा तो उसमें एक अज्ञात महिला का शव मिला। जो 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।

पुलिस ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।

पुलिस को हत्या की आशंका

लाश मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस का अनुमान है कि हत्या कहीं और कर शव को पहचान छिपाने के इरादे से यहां फेंका गया हो सकता है।

सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मौके की पंचनामा कार्रवाई की गई।

पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान और घटना से जुड़े आरोपियों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!