हादसा

भनपुरी में तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी में रविवार शाम तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान साधना तिवारी के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के देवतालाब क्षेत्र स्थित ग्राम मढ़ा-पिपरी की रहने वाली थीं। हादसे के समय वह अपने पति बिरेन्द्र तिवारी के साथ सब्जी खरीदने भनपुरी बाजार जा रही थीं।

पुलिस के अनुसार साधना तिवारी अपने पति के साथ न्यू गोंदवारा स्थित खुशबू इंडस्ट्रीज के लेबर क्वार्टर में रहती थीं। बिरेन्द्र तिवारी खुशबू इंडस्ट्रीज में सुपरवाइजर हैं। रविवार शाम करीब सात बजे दोनों स्कूटी से भनपुरी बाजार जा रहे थे। स्कूटी बिरेन्द्र तिवारी चला रहे थे और साधना तिवारी पीछे बैठी थीं।

दोनों भनपुरी स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही ट्रेवल्स बस के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साधना तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक भनपुरी मुख्य मार्ग पर कई होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर वाहनों की पार्किंग सड़क तक कर दी जाती है।

इससे सड़क का एक हिस्सा लगातार घिरा रहता है और वाहनों के निकलने के लिए जगह कम हो जाती है। लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग पर इस तरह की पार्किंग से आए दिन जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!