छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया

15 अगस्त विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त 2026 को नई टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुल 65 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।

BJP की नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण जगह मिली है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि पूरी प्लानिंग के साथ कार्ययोजना बना कर ग्राउंड लेवल तक काम करेंगे। वहीं दीपक म्हस्के ने कहा कि भविष्य में जो भी रणनीति बनेगी, सोशल मीडिया के लिए जो भी भूमिका तय होगी, उसमें हमारी टीम पूरी तरह से खरी साबित होगी।

रूप कुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ से सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने को प्रदेश संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पार्टी के भीतर इसे राज्य में संगठनात्मक मजबूती और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!