अपराध
भाजपा नेता जितेन्द्र कुजूर एक साल के लिए जिलाबदर, 6 जिलों में प्रवेश पर रोक

सरगुजा जिले के दरिमा तहसील कार्यालय में घुसकर पटवारी के साथ मारपीट करने वाले भाजपा नेता जितेन्द्र कुजूर उर्फ मोनू कुजूर के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। उसके खिलाफ पहले से ही कई अपराध विभिन्न थानों में दर्ज थे।
पांच माह पूर्व उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी द्वारा उसे 1 वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया है। वह 10 सितंबर से अगले साल तक सरगुजा समेत 6 जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
15 अगस्त विज्ञापन




