Uncategorized

बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन


बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर आरोपितों ने एक महिला से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। वहीं आरोपितों द्वारा पीड़िता पर मतांतरण करने का दबाव भी बनाने का आरोप है, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Publish Date: Sat, 22 Nov 2025 11:32:06 PM (IST)

Updated Date: Sat, 22 Nov 2025 11:32:06 PM (IST)

गिरफ्तार आरोपित

HighLights

  1. धमतरी में महिला से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया
  2. आरोपितों ने बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा दिया
  3. दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर आरोपितों ने एक महिला से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। वहीं आरोपितों द्वारा पीड़िता पर मतांतरण करने का दबाव भी बनाने का आरोप है, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

मगरलोड थाना में पांच दिन पूर्व एक पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बीमार बेटी को प्रार्थना कर चार लोगों ने ठीक करने का दावा किया और उन्हें झांसा में लिया। 17 नवंबर को चारों आरोपितों ने महिला की बेटी को ठीक करने की बात कहकर उनके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। साथ ही उन पर मतांतरण करने का भी दबाव बनाया। नहीं करने और घटना की जानकारी किसी दूसरे को देने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित नारायण महार, धनेश साहू, भुनेश्वर साहू और नंद साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर 21 नंवबर की रात में सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 22 नवंबर को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस संबंध में एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि मगरलोड थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक अनाचार की घटना हुई है। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सभी चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें- बिलासपुर में सर्द हवाओं ने बदल दिया टाइम टेबल, स्कूल अब सुबह इतने बजे से होंगे शुरू



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!