Uncategorized

बेबीलॉन में भव्य भजन क्लबिंग का आयोजन: 5000 लोग जमकर झूमे, जीतू लोहाना बोले- युवाओं को संस्कृति और भक्ति से जोड़ने का माध्यम – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के युवा विंग की ओर से बेबीलॉन इंटरनेशनल में भव्य भजन क्लबिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित 5000 लोग भक्ति संगीत पर जमकर झूमे। भजन और आधुनिक प्रस्तुति के अनोखे संगम ने युवाओं को खासा आकर्षित किया, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। सिंधी काउंसिल युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जीतू लोहाना ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को संस्कृति और भक्ति से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम हैं।
आयोजकों ने जताया आभार सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष काजल सचदेव ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शदाणी दरबार तीर्थ के सचिव उदय शदाणी, पार्षद अनामिका सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनकी रही विशेष उपस्थिति इस अवसर पर संजय रहेजा, विक्की लोहाना, सुनील कुकरेजा, नितिन कृष्णानी, निलेश तारवानी, मनीष तलरेजा, विजय तनवानी, रोशन ओछवानी, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, लक्ष्मी बजाज, चंचलानी, लक्की कुकरेजा, आकाश मेघानी और गौतम रेलवानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!