Uncategorized

बदला मौसम! नमी का आगमन होते ही अधिकतम तापमान में गिरावट, उमस से लोग परेशान… | Weather changed! Maximum temperature dropped

15 अगस्त विज्ञापन


विगत सप्ताहभर से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। बुधवार तक जिले का तापमान 40 से 41 डिग्री तक पहुंच रहा था, इससे लोग दोपहर के समय घरों से निकलने में परहेज कर रहे थे, लेकिन गुुरुवार को सुबह से जिले में नमी का आगमन बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: CG Weather Update: कुछ ही देर में रायपुर सहित इन जिलों में होगी बारिश, गिरेंगे ओले, IMD ने दी चेतावनी

CG Weather Update: सक्रिय होने लगा मानसून

साथ ही हल्की हवा भी चल रही थी, जिसके चलते अधिकतम तापमान में 37 डिग्री रहा, जिससे गर्मी से तो थोडी राहत मिली थी। मौसम विभाग का कहना है कि एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मंडल तक पूर्व मध्य अरब सागर, उत्तर कर्नाटक और गोवा तट तक स्थित है। इसका कम दबाव का क्षेत्र इसी स्थान पर बना है।

इसके बाद अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में अगले 24 घंटे में चक्रवात बनने की संभावना है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिक पंजाब से पूर्वी बंग्लादेश तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम होते हुए रु.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इससे शुक्रवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

उमस से लोग रहे परेशान

गुरुवार को सुबह से आसमान में घने बादल होने के कारण मौसम में उमस भरा हुआ था, लेकिन शाम होते ही हवा की गति बढ़ने से थोड़ी राहत मिली। वहीं शाम के समय उमस से राहत पाने के लिए लोग शहर के गार्डन पहुंचे थे। हवा चलने से बाहर में तो काफी राहत है, लेकिन घर के अंदर उमस से परेशान रहे। माना जा रहा है कि जब तक अच्छी बारिश न हो जाए, तब तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर के कुछ भाग, मालदीव, कॉमरीन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग, उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग सक्रिय हो गया है। साथ ही दक्षिण पश्चिम मानसून के कुछ और भाग में सक्रिय होने के लिए अनुकूल परिस्थितियों बनी हुई है। इसका असर अब रायगढ़ जिला में भी दिखाई देने लगा है। ऐसे में अगर इसी तरफ्तार से मानसून आगे बढ़ता रहा तो इस बार समय से मानसून आ सकता है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!