छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में बिलासपुर जिला कांग्रेस ने मंगलवार को नेहरू चौक पर प्रदर्शन किया

15 अगस्त विज्ञापन

बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में बिलासपुर जिला कांग्रेस ने मंगलवार को नेहरू चौक पर प्रदर्शन किया। शाम के समय बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से नेहरू चौक तक पदयात्रा निकाली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नेहरू चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया और भाजपा की केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कमर्शियल उपयोग वाले 19 किलो एलपीजी सिलेंडर के दाम में 993 रुपए की अभूतपूर्व बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में इतनी बड़ी एकमुश्त वृद्धि पहले कभी नहीं हुई। सिलेंडर की कीमत 3100 से 3200 रुपए तक पहुंचने से इसका सीधा असर आम आदमी की थाली पर पड़ रहा है।

महंगाई से हर वर्ग के लोग परेशान

जिला ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि महंगाई से छोटे ढाबा संचालक, ठेला व्यापारी, स्ट्रीट फूड विक्रेता और मध्यमवर्गीय परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कीमतें कम नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। महंगाई के विरोध जारी रहेगा आंदोलन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता त्रस्त है। छोटे व्यापारियों, ढाबा संचालकों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कीमतों में कमी नहीं होती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

पदयात्रा और नारेबाजी से गूंजा नेहरू चौक

कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए, जहां से पदयात्रा करते हुए नेहरू चौक पहुंचे। हाथों में बैनर, पोस्टर और झंडे लेकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में मौजूद भीड़ के कारण पूरा चौक आंदोलन स्थल में तब्दील हो गया और आसपास के लोग भी रुककर प्रदर्शन देखने लगे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!