Uncategorized

बस्तर के छोटे बोदेल गांव में ईसाई धर्म छोड़कर परिवार की मूल भतरा समाज में घर वापसी

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बस्तर के बड़े बोदेल पंचायत के छोटे बोदेल गांव में मंगलवार को एक परिवार के ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल भतरा समाज में लौटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने घर वापसी कार्यक्रम आयोजित कर परिवार का स्वागत किया। गांव में पारंपरिक विधि-विधान से शुद्धिकरण और पानी का छिड़काव किया गया।

ग्रामीणों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार छोटे बोदेल निवासी श्रीधर बघेल के परिवार ने करीब 10 साल तक ईसाई धर्म को माना था। परिवार के सदस्यों ने अब स्वेच्छा से अपने मूल धर्म भतरा समाज में वापस आने की बात कही है।

परिवार की ओर से बिना दबाव के घर वापसी का दावा किया गया है। परिवार का कहना है कि उन्हें ईसाई धर्म की विचारधारा सही नहीं लगी, जिसके कारण उन्होंने बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने मूल धर्म में वापसी का निर्णय लिया।

घर वापसी कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों ने पुरानी परंपरा, संस्कृति और देवी-देवताओं की पूजा में विश्वास रखते हुए आगे जीवन बिताने की बात कही।

यह घर वापसी कार्यक्रम ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर गांव के माटी पुजारी फगराम गोयल, कोटवार हरिसिंह नाना, पटेल ईश्वर गोयल, नाईक रामकुरसो गोयल, पाईक सहदेव बघेल समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक विधि-विधान के साथ शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। ग्रामीणों ने परिवार का स्वागत किया और उन्हें दोबारा समाज में शामिल किया।

ग्रामीणों ने कहा कि परिवार के इस फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें सामाजिक रूप से स्वीकार किया गया है।

इस घर वापसी की सूचना ग्राम पंचायत बड़े बोदेल, तहसीलदार नानगुर और थाना प्रभारी नानगुर को भी दिए जाने की बात सामने आई है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!