छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यरायगढ़

Bandhan Bank Gharghoda : घरघोड़ा में बंधन बैंक की ‘बेसिक बैंकिंग सर्विस’ का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ

Bandhan Bank Gharghoda : घरघोड़ा में बंधन बैंक की ‘बेसिक बैंकिंग सर्विस’ का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ

15 अगस्त विज्ञापन

Bandhan Bank Gharghoda : गौरीशंकर गुप्ता/घरघोड़ा। शहर के नागरिकों को आधुनिक और सुलभ बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। घरघोड़ा में बंधन बैंक की बेसिक बैंकिंग सर्विस (Basic Banking Service) का विधिवत शुभारंभ किया गया है। इस नई शुरुआत का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्राहकों को उनके घर के नजदीक बेहतर और संपूर्ण बैंकिंग समाधान प्रदान करना है।

जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन बैंकिंग सेवा का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सिल्लू चौधरी और पार्षद अनिल लकड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित बैंकों के विस्तार से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आम जनता को लेन-देन में सुगमता होगी।

शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी बंधन बैंक के ब्रांच मैनेजर जसपाल सिंह ने बताया कि इस बेसिक बैंकिंग सर्विस के माध्यम से ग्राहक खाता खोलने, जमा-निकासी और अन्य बुनियादी बैंकिंग कार्यों का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बैंक की यह पहल घरघोड़ा के ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी।

कार्यक्रम के दौरान बैंक का स्टाफ और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई सेवा का स्वागत किया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!