हादसा

बालोद में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 रायपुर रेफर

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जगदलपुर नेशनल हाइवे पर मरकाटोला घाट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गेहूं से भरे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप सवार 6 लड़कों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबे लोगों की जान गई है, जबकि टक्कर लगने से दूर जा गिरे लड़के घायल हो गए। पिकअप के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में धुमाल बाजा और डीजे साउंड सिस्टम का सेटअप बंधा हुआ था। पिकअप में 15-20 लड़के सवार थे। शुक्रवार सुबह ही धमतरी में गणेश विसर्जन के बाद सभी बालोद लौट रहे थे। तभी मरकाटोला घाट के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई।

ट्रक के नीचे दबे मिले लड़के बारिश से बचने के लिए सभी पिकअप के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान दूसरे साइड से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। कुछ लड़के दूर जा गिरे, कुछ ट्रक के नीचे दबे मिले।

सभी मृतक कवर्धा के रहने वाले हैं। धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने दैनिक भास्कर को बताया कि कवर्धा की श्री कृष्ण धुमाल पार्टी के युवक जगदलपुर में गणेश विसर्जन के दौरान बाजा बजाने जा रहे थे। गाड़ी में 13 लड़के सवार थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। बाकी 7 युवकों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

गुरुर एसडीओपी माया शर्मा ने हादसे में 6 मौतों की पुष्टि की है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। इसी वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद मरकाटोला घाट में यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली और मृतकों व घायलों से जुड़ी जानकारी जुटाई।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!