Uncategorized

बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से मादा चीतल की मौत, पटरी पार करते समय हुआ हादसा

15 अगस्त विज्ञापन


Balod news: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक मादा चीतल की मौत हो गई। यह दुर्घटना बालोद-दल्लीराजहरा रेलमार्ग पर भैं …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 31 Jan 2026 10:51:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Jan 2026 10:51:06 PM (IST)

बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से मादा चीतल की मौत

नईदुनिया न्यूज, बालोद। जिले में शनिवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक मादा चीतल की मौत हो गई। यह दुर्घटना बालोद-दल्लीराजहरा रेलमार्ग पर भैंसबोड़ रेलवे क्रासिंग के समीप सुबह करीब पांच बजे हुई। जानकारी के अनुसार, वन्यजीवों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में एक मादा चीतल आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चीतल के शरीर के दो हिस्से हो गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। विभाग ने पशु चिकित्सकों से मृत मादा चीतल का पोस्टमार्टम कराया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, मृत चीतल की उम्र करीब पांच वर्ष थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर करीब एक बजे बालोद शहर स्थित बैरियर वन डिपो में चीतल का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।

वन्यजीवों का सुरक्षित ठिकाना है भैंसबोड़

भैंसबोड़ क्षेत्र का घना जंगल चीतल, कोटरी और हिरण जैसे वन्यजीवों के लिए अनुकूल माना जाता है। इस इलाके में चीतलों के कई बड़े झुंड निवास करते हैं, जो अक्सर पानी की तलाश में जलाशय की ओर जाते समय रेलवे ट्रैक पार करते हैं। इसी आवाजाही के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!