अपराध

बलौदाबाजार के गिधपुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाएं, एक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नाबालिग तालाब में डूबा

15 अगस्त विज्ञापन

बलौदाबाजार के गिधपुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना ग्राम धौराभाटा की है, जहां 55 साल के छेदू राम साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने बताया कि छेदू राम साहू रात में अपने कमरे के पास वाले कमरे में फांसी पर लटके मिले। सुबह परिवार के लोगों ने उन्हें देखा।

थाना प्रभारी सुखेन देशमुख के मुताबिक, छेदू राम साहू पिछले 7-8 साल से बीमार थे और इसी वजह से परेशान रहते थे।

दूसरी घटना ग्राम तमोरी की है। यहां 14 साल का एक नाबालिग बच्चा, जो मिर्गी से पीड़ित था, अपने घर के सामने तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ।

थाना प्रभारी सुखेन देशमुख ने बताया कि दोनों मामलों में पंचनामा के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस दोनों घटनाओं की अलग-अलग जांच कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!