रायपुर

बलरामपुर में कन्हर नदी उफान पर, बाढ़ जैसे हालात:रामानुजगंज में गिरा कच्चा मकान, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन लगातार बारिश का अलर्ट

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश और कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। राजधानी रायपुर में पिछले 3 दिनों से लगातार पानी गिर रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 23°C दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल में बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से बारिश हो रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मूसलाधार बारिश के कारण कन्हर नदी उफान पर है। इस सीजन की सबसे बड़ी बाढ़ के चलते नदी का पानी रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित सीसी रोड तक पहुंच गया है। वहीं, वार्ड क्रमांक 13 में एक मकान अचानक ढह गया। हादसे के दौरान घर के अंदर मौजूद तीन बच्चों की जान बाल-बाल बच गई। आज भी कई जगह बारिश का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त यानि आज प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले दो दिनों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। झारखंड में बना डिप्रेशन कमजोर होगा मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों पर बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह अगले 24 घंटे में झारखंड और बिहार से होते हुए आगे बढ़ेगा और कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल सकता है। इस सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में बारिश के रूप में देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ भी सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाके में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। रायपुर में बादल, बारिश के आसार रायपुर शहर में 19 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। प्रदेश में बुधवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 28 डिग्री बिलासपुर में दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!