हादसा

बचेली CISF कैंप में राइफल सफाई के दौरान चली गोलियां, प्रधान आरक्षक की मौत

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित CISF कैंप में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर हो गए। गोली लगने से CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जवान CISF के बचेली कैंप में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात थे और महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। मामला जिले के बचेली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, बचेली CISF कैंप के 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-3 में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया (50) अपनी AK-47 राइफल (बट नंबर 405) की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रायफल से दो राउंड फायर हो गए। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद प्रधान आरक्षक के शव को अपोलो अस्पताल, NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है। जवान महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस के अनुसार FSL की घटना स्थल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। मामले की जांच जारी है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!