अपराध
बालोद के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र की लाश मिली, हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 10वीं क्लास के एक छात्र की लाश मिली है। घटना से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, छात्र पीटी में नहीं पहुंचा था। जब उसकी खोजबीन की गई तो उसकी लाश क्लास रूम में मिली।
घटना की सूचना मिलने पर बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
15 अगस्त विज्ञापन




