छत्तीसगढ़

“अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, महिला गार्ड से छेड़छाड़के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) 18 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना रायगढ़ द्वारा सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करने वाली एक युवती की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण में दिनांक 15.06.2026 को पीड़िता महिला थाना रायगढ़ उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत की। पीड़िता ने बताया कि वह फरवरी 2026 से थाना चक्रधरनगर क्षेत्र स्थित एक प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। प्लांट में गार्ड इंचार्ज के पद पर कार्यरत आरोपी राजा बनर्जी उस पर गलत नियत रखकर अश्लील टिप्पणियां करता था । दिनांक 05.05.2026 को रजिस्टर चेक कराने के बहाने अपने केबिन में बुलाकर अश्लील बातें की तथा विरोध करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी। आरोपी द्वारा पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव भी बनाया जाता था।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 13.06.2026 को आरोपी ने उसे कॉलोनी स्थित अपने कमरे में सफाई कार्य के बहाने बुलाया, जहां अकेला पाकर उसका हाथ एवं बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध कर स्वयं को छुड़ाकर वहां से निकलकर घटना की जानकारी अपने सहकर्मियों एवं सहेलियों को दी गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 60/2026 धारा 78(2), 126(2), 79, 75(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई। आरोपी फरार था, जिसे आज प्लांट के समीप घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी राजा बनर्जी पिता स्वर्गीय सी.के. बनर्जी, निवासी आलोक विहार सोसाइटी, ब्लॉक नंबर 41, फ्लैट नंबर 81, थाना टेल्को, जिला सिंहभूम (झारखंड), हाल मुकाम जूनाडीह जामगांव, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर मेडिकल परीक्षण एवं गिरफ्तारी की समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के सुपरविजन तथा महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, महिला प्रधान आरक्षक मालती कंवर, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, प्रधान आरक्षक संदीप भगत एवं आरक्षक राज सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नए आपराधिक कानूनों में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। रायगढ़ पुलिस ‘अभियान संवेदना’ के माध्यम से महिला अपराधों पर संवेदनशीलता और सख्ती दोनों के साथ कार्य कर रही है। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है।”

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!