Abhiyan: नो हेलमेट नो पेट्रोल सिर्फ पोस्टरों तक सीमित, नहीं दिखी सख्ती

केस-1, दोपहर के 12.37 बज रहे थे, पं. रविशकंर शुक्ल यूनिवर्सिटी के पास स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम में पत्रिका की टीम पहुंची। यहां एक के बाद एक दोपहिया चालकों की लाइन बिना हेलमेट पहने पेट्रोल डलवाने के लिए लगी थीं। यहां हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने पोस्टर नहीं लगाया गया था। हालांकि कर्मचारी ने पेट्रोल डलवाने वालों को अगली बार आने पर हेलमेट पहनकर आने को कहा।
केस-2, 12.45 बजे आरके कॉलेज के सामने स्थित भारत पेट्रोलियम में जब पत्रिका की टीम पहुंची तो देखा कि यहां भी किसी भी प्रकार का पोस्टर लोगों को जागरूक करने के लिए नहीं लगाया गया है और ना ही लोगों को हेलमेट पहनने के लिए कहा जा रहा है, जब कर्मचारी से हेलमेट पहनने जागरूक करने की बात कही गई तो उसका कहना था कि जिस पेट्रोल पंप में आदेश आया है वहां करवा रहे है, यहां अबतक किसी भी प्रकार का आदेश नहीं आया है।




