छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने ली रेलवे सुरक्षा समिति की अहम बैठक

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता)  दिनांक 28.07.2026 को श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (RPF), शासकीय रेल पुलिस (GRP) और रेंज के रेलवे लाइन से जुड़े जिलों (बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं सक्ती) के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना, अपराधों पर अंकुश लगाना और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करना था।

बैठक में श्री श्रीवास, एडीआरएम, श्री रजनेश सिंह उमनि/वरि.पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, श्री दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक, रेल, रायपुर, श्री सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्री सौरभ कुमार, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, आर.पी.एफ, बिलासपुर, श्री प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, सक्ती, श्री मनोज कुमार खिलारी, पुलिस अधीक्षक गौ.पे.म., श्री उमेश कश्यप, अति० पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा, श्री अनिल सोनी, अति० पुलिस अधीक्षक रायगढ, श्री गगन कुमार भापुसे, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, श्री तोबियस खाखा उप पुलिस अधीक्षक रेल, बिलासपुर तथा विवेक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, रेंज पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

*बैठक के प्रमुख निर्णय एवं दिशा-निर्देश:-*

*CCTV व फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS)* : रेलवे स्टेशनों पर CCTV कैमरे और FRS तकनीक लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी जिला पुलिस अधीक्षकों (SPs) को निर्देश दिया गया है कि वे एक माह के भीतर आदतन अपराधियों, नशा तस्करों और लापता बच्चों का डेटाबेस RPF को सौंपें, ताकि अपराधियों को आसानी से ट्रैक किया जा सके।

*मादक पदार्थों व अवैध कबाड़ पर ‘जॉइंट स्ट्राइक’:* ट्रेनों के माध्यम से होने वाली गांजा, हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए RPF, GRP और जिला पुलिस की ‘जॉइंट सरप्राइज चेकिंग टीम’ बनाई जाएगी। साथ ही, रेलवे का सामान चुराने वाले कबाड़ियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर RPUP एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*रात्रि गश्त और 100% चेकिंग* : रेलवे स्टेशन परिसर में रात के समय असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए। पेंड्रा रोड जैसी घटनाओं को देखते हुए रात में रुकने वाली ट्रेनों की 100% चेकिंग सुनिश्चित की जाएगी और स्टेशनों पर खड़े लावारिस वाहनों की सघन जांच होगी।

*’रेल मदद’ ऐप की सराहना* : महिला छेड़छाड़, चोरी और मानव तस्करी जैसी वारदातों को रोकने व त्वरित कार्रवाई के लिए ‘रेल मदद’ ऐप और RPF के सूचना नेटवर्क की सराहना की गई।

*यातायात व इंफ्रास्ट्रक्चर मुद्दे* : सक्ती के जेठा स्टेशन अंडरब्रिज की तकनीकी खामियों की जांच के लिए संयुक्त सर्वे टीम बनेगी। पेंड्रा, खरसिया और सक्ती में ट्रैफिक जाम की समस्या सुलझाने के लिए ओवरब्रिज (Flyover) के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बाराद्वार में संडे मार्केट की भीड़ के मद्देनजर रेलवे फाटक पर सुरक्षा बल की तैनाती होगी।

*साइबर अपराधों पर लगाम:* रेलवे वाईफाई का दुरुपयोग कर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों को ट्रैक करने के लिए विशेष साइबर मॉक ड्रिल (Mock Drill) आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

*आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रेलवे परिक्षेत्र में CCTV/FRS लगाने, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु संयुक्त चेकिंग टीम बनाने और रात्रि गश्त व साइबर निगरानी सख्त करने के निर्देश दिए तथा सभी अधिकारियों को इन निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी है।*

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!