Uncategorized

CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल के करीबियों पर कसा अब ED का शिकंजा, पूछताछ के दौरान हुए बड़े खुलासे

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने चैतन्य बघेल को जेल भेज दिया है। इसके बाद अब ईडी आरोपी चैतन्य बघेल के 7 करीबियों को से पूछताछ करेगी। ईडी की हिरासत में चैतन्य बघेल से पूछताछ के दौरान प्रदेश के कई बड़े कारोबारियों के नाम सामने आए हैं। जिनके खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी।

By Roman Tiwari

Publish Date: Thu, 24 Jul 2025 09:29:02 AM (IST)

Updated Date: Thu, 24 Jul 2025 09:29:19 AM (IST)

चैतन्य बघेल के 7 करीबी व्यापारियों से ईडी पूछताछ करेगी

HighLights

  1. चैतन्य बघेल के करीबियों को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया
  2. रिमांड के दौरान पूछताछ में कई बड़े कारोबारियों के नाम निकले
  3. दुर्ग और रायपुर के 7 बड़े कारोबारियों से ईडी पूछताछ करेगी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के जेल भेजे जाने के बाद अब ईडी ने उनके करीबियों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार ईडी ने सात कारोबारियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर तलब किया है।

इनमें दुर्ग और रायपुर के होटल, सराफा कारोबारी और रेलवे ठेकेदार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रिमांड के दौरान चैतन्य बघेल से पांच दिनों तक चली पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली हैं। इसके आधार पर इन कारोबारियों को बुलाया गया है।

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का दावा है कि एक बड़े सराफा कारोबारी, शराब कारोबारी, ट्रांसपोर्टर लक्ष्मीनारायण उर्फ पप्पू बंसल, रेलवे ठेकेदार विजय अग्रवाल, त्रिलोक सिंह ढिल्लन और दीपेंद्र चावड़ा के साथ कनेक्शन मिलने पर चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी की गई। इन सभी करीबियों की मदद से शराब घोटाले की मोटी रकम रियल एस्टेट में निवेश करने की जानकारी मिली है।

बता दें कि इस मामले में ईडी ने दुर्ग के बघेल बिल्डकॉन और बिलासपुर के एक बिल्डर को जांच के दायरे में रखा है। ईडी ने इनमें बंसल सहित कई लोगों के बयानों का हवाला देते हुए पूरी चेन के जरिए करीब 1,000 करोड़ रुपये की ब्लैकमनी को सफेद करने की आशंका जताई है।

सौरभ की शादी में शामिल हुए थे विजय

ईडी ने दुर्ग के होटल कारोबारी और रेलवे ठेकेदार विजय अग्रवाल के साथ ही उनके करीबी लोगों के चार ठिकानों पर पिछले हफ्ते छापा मारा था। यह कार्रवाई हवाला और मनी लाड्रिंग के इनपुट के आधार पर हुई थी। बताया जा रहा है कि महादेव सट्टा एप से जुड़े सौरभ आहूजा की जयपुर में हुई शादी में विजय अग्रवाल अपने स्वजनों और करीबी दोस्तों के साथ शामिल हुए थे, तभी से वे ईडी की राडार पर आ गए।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!